ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सीपत; महिला समूह से 3.13 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा..सखी बैंक की एजेंट गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सीपत पुलिस ने महिला समूहों से धोखाधड़ी करने वाली सखी क्रेडिट सहकारी समिति (सखी बैंक) की एजेंट को गिरफ्तार कर एक बड़े आर्थिक फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। आरोपिया महिला समूह बनाकर बैंक में पैसा जमा कराने के नाम पर वर्षों से महिलाओं से रकम वसूलती रही और करीब 3 लाख 13 हजार 883 रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। मामले में ग्राम देवरी निवासी प्रार्थिया पार्वती केसरवानी ने थाना सीपत में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सखी बैंक मस्तुरी की एजेंट आरती देवी जांगडे एवं सीईओ हेमलता साहू द्वारा वर्ष 2012 से 2025 तक गांव की महिलाओं से हर माह समूह के माध्यम से पैसा जमा कराया जाता रहा, लेकिन यह राशि बैंक में जमा नहीं की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीपत राजेश मिश्रा ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपिया आरती देवी जांगडे पति राम प्रसाद जांगडे उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम देवरी थाना सीपत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपिया ने धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सखी बैंक की पासबुक, जमा व निकासी पर्चियां हिसाब-किताब से संबंधित आवक-जावक रजिस्टर को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपिया को दिनांक 07 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है, अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बायपास पर डोडा-पोस्ता की बड़ी खेप के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार..ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, पुलिस... बिलासपुर; शराब भट्ठी पास के चखना दुकान से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार..पुलिस ने मारा छापा, 40 पाव... बिलासपुर; ढाबे में शराब नहीं मिली तो चाकू दिखाकर संचालक को पीटा, गल्ले से लूटे पैसे..पुलिस ने तीनों ... बिलासपुर; घर के आंगन में सो रही महिला से सीपत के युवक ने किया दुष्कर्म..2 माह से फरार आरोपी को पुलिस... बिलासपुर; पेपर लीक से युवाओं के सपनों की हत्या; बिलासपुर में गरजे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी..श... बेलतरा में विकास की बड़ी सौगात; 1.90 करोड़ के 20 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण..विधायक ... सीपत; नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म..पुलिस ने 11 दिन में दबोचा आरोपी, POCSO में भेजा जेल! बिलासपुर में बेकाबू रफ्तार का कहर; कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर..फिर मिनी बस से भिड़ी, युवक गं... स्वस्थ बेटी–सशक्त भविष्य; तखतपुर में मासिक धर्म जागरूकता अभियान..कलेक्टर-एसएसपी ने छात्राओं को दिए स... बिलासपुर; 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 1.04 करोड़ की ठगी: साइबर गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार..बिलासपुर...