ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कैरेक्टर पर शक में पत्नी की हत्या; पति गिरफ्तार!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) पसान थाना क्षेत्र के सारिसमार गांव में चरित्र शंका के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 9 मार्च 2026 की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच राजूलाल कूजूर और उसकी पत्नी उर्मिला बाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने लकड़ी के डंडे से पत्नी के सिर पर वार किया और उसका सिर दीवार में पटक दिया। गंभीर चोट लगने से उर्मिला बाई की रात करीब 3 बजे मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर की दीवार पर खून के निशान और महिला के सिर व मुंह पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने आरोपी राजूलाल कूजूर (37) के खिलाफ अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने चरित्र शंका के कारण पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के...