BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

9 से 11 जनवरी तक बिलासपुर में जया किशोरी..मायरा कथा का आयोजन, प्रशासन ने संभाली कमान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) श्री प्रेम सेवा परिवार के तत्वावधान में विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता एवं कथावाचक जया किशोरी की नानी बाई का मायरा कथा एवं भजन का भव्य आयोजन बिलासपुर में 9 जनवरी से 11 जनवरी तक किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय आयोजन मिनोचा कॉलोनी गार्डन के पास प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आज कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, बैठक व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित पार्किंग, सुरक्षित आवागमन और बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। वहीं एसपी रजनेश सिंह ने तीनों दिन यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान यातायात विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। आयोजन समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्य मार्ग से लगे अलग-अलग आठ स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। वहीं जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग पार्किंग निर्धारित रहेगी, जहां आमजन का प्रवेश नहीं होगा। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए 50 निशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है, जो पार्किंग स्थल से कथा पंडाल तक सेवा देंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे, पुलिस कंट्रोल रूम एवं चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस बल की भी विशेष तैनाती की जा रही है। पूरे पंडाल में 6000 से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने बताया कि कथा स्थल तक पहुंचने के लिए चार प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। गेट क्रमांक 1, 2 और 3 से आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा, जबकि गेट नंबर 4 विशिष्ट अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों के लिए आरक्षित रहेगा। श्री प्रेम सेवा परिवार ने बताया कि नानी बाई का मायरा कथा महिलाओं में विशेष रूप से लोकप्रिय है और इसका प्रचार-प्रसार जया किशोरी द्वारा देश-विदेश में किया जा रहा है। बिलासपुर में यह पहली बार आयोजित हो रहा भव्य कार्यक्रम है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। तीनों दिनों में प्रदेश शासन के मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि भी कथा एवं भजन श्रवण के लिए पहुंचेंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल और प्रवेश द्वारों का ही उपयोग करें तथा समय से पहले पहुंचकर कथा का लाभ लें। जया किशोरी की मायरा कथा एवं भजन का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम का पूरा सहयोग मिल रहा है। 9 से 11 जनवरी तक बिलासपुर भक्तिरस में डूबने को तैयार है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...