BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सड़क समस्या पर भड़का जनाक्रोश, रेलवे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा..वार्डवासियों ने रैली निकालकर डीआरएम कार्यालय का किया घेराव, कहा..अब चाहिए समाधान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क समस्या ने अब जनाक्रोश का रूप ले लिया है। शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड क्रमांक 10, 11 और 12 के सैकड़ों निवासी सड़कों पर उतरे और रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। नारों, तख्तियों और जनसंकल्प के साथ तितली चौक से निकली रैली ने डीआरएम कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि संतोषी मंदिर नयापारा से गुरुगोविंद सिंह नगर तक की सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी है। पहले यह इलाका दो मुख्य रास्तों से जुड़ा था, जो क्षेत्रवासियों के लिए जीवनरेखा के समान थे। लेकिन रेलवे द्वारा लोको शेड निर्माण के दौरान दोनों रास्तों को बंद कर दिया गया। वैकल्पिक मार्ग के रूप में पांडव भवन से गुरुगोविंद सिंह नगर तक लगभग 1500 मीटर का एक रास्ता छोड़ा गया, परंतु हाल ही में रेलवे ने इस पर भी बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी, जिससे संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वैकल्पिक मार्ग में भी केवल 400 मीटर पर ही सीसी रोड बनाई गई है, जबकि शेष हिस्सा कीचड़, गड्ढों और अंधेरे से भरा हुआ है। बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एंबुलेंस तक समय पर नहीं पहुंच पाती, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ और तोरवा थाना पुलिस बल की तैनाती की गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार रेलवे और प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विरोध प्रदर्शन के दौरान वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक मांग नहीं, बल्कि जीवन से जुड़ी बुनियादी आवश्यकता है, जिसे अब और अनदेखा नहीं किया जा सकता।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें...