ChhattisgarhRaftaar News Cg

SECL खदान में ब्लास्टिंग हादसा, ग्रामीण की मौत से भड़का आक्रोश….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) हरदीबाजार थाना क्षेत्र के सुवाभोंडी के पास स्थित SECL की दीपका खदान में हैवी ब्लास्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्टिंग के बाद उछले पत्थर की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मृतक की पहचान रेकी गांव निवासी लखन लाल पटेल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर काफी दूर तक उछले, इसी दौरान एक भारी पत्थर लखन लाल के ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि हैवी ब्लास्टिंग को लेकर पहले ही SECL प्रबंधन को आगाह किया गया था। 5 तारीख को इस मुद्दे पर SECL के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई थी, जिसमें भारी ब्लास्टिंग नहीं करने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद दो दिन बाद यह हादसा हो गया, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। सरपंच लोकेश्वर कंवर और पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल ने बताया कि ब्लास्टिंग के कारण आसपास के गांवों में गंभीर असर पड़ रहा है। कई घरों में दरारें आ चुकी हैं, छज्जे टूट रहे हैं और बोर व कुएं सूखने लगे हैं। इन समस्याओं की जानकारी पहले ही SECL अधिकारियों को दी जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार और कुसमुंडा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम पाली भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मृतक के परिजन और ग्रामीण शव को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में हैं। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को SECL में नौकरी दी जाए। हालात को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल और CISF के जवान तैनात कर दिए गए हैं। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...