BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण, आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोनी पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया है। 11 दिसंबर 2025 को नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा मारपीट और दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी करण उर्फ कोलिहा मांडले (22) के खिलाफ BNS व पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
