ChhattisgarhRaftaar News Cg

पिता की वर्दी का जिम्मा उठाने वाले आरक्षक को ट्रक ने कुचला..ड्यूटी से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, मौके पर मौत!

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक हृदय विदारक सड़क हादसे में ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कपुआ-पथरगढ़ी गांव के पास की है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार आरक्षक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ने जवान को कुचलते हुए रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आरक्षक राकेश डहरिया के रूप में हुई है, जिसकी हाल ही में पथरिया थाने में नियुक्ति हुई थी। राकेश अपने कर्तव्य से वापस मुंगेली लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। जैसे ही वह कपुआ-पथरगढ़ी गांव के समीप पहुंचा, पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने रफ्तार में उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद से पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि राकेश डहरिया के पिता सुखदेव डहरिया भी पुलिस विभाग में हवलदार के पद पर पदस्थ थे, जिनकी कुछ समय पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पिता की असमय मौत के बाद ही राकेश को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और उसने परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए वर्दी पहनी थी। फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रक की पहचान में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और उसके चालक का सुराग मिल सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात