BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में आईटीआई कोनी में न्यू ईयर पार्टी को लेकर हंगामा, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में स्थित आईटीआई कोनी परिसर में नए साल के जश्न को लेकर विवाद गहरा गया है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि 2 जनवरी को शिक्षकों द्वारा अचानक कक्षाएं बंद कर दी गईं और छात्रों को छुट्टी देकर कैंपस के भीतर ही न्यू ईयर पार्टी आयोजित की गई। छात्रों का कहना है कि पार्टी के दौरान तेज आवाज में गाने बजते रहे और शिक्षक-कर्मचारी डांस करते नजर आए। इससे न सिर्फ हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई, बल्कि कक्षाओं में चल रही शैक्षणिक गतिविधियां भी पूरी तरह बाधित हो गईं। छात्रों का आरोप है कि कुछ शिक्षक नशे की हालत में भी दिखाई दिए। एनएसयूआई और आईटीआई के छात्रों ने इस मामले को लेकर प्राचार्य को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि संस्थान का सिलेबस पहले से ही अधूरा है, ऐसे में पढ़ाई छोड़कर इस तरह के आयोजन करना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि जो छात्र इस आयोजन का विरोध करते हैं, उन्हें नंबर और हाजिरी काटने का डर दिखाया जाता है, इसी वजह से कई छात्र खुलकर सामने नहीं आ पा रहे हैं। छात्रों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षकों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में शैक्षणिक संस्थान में इस तरह के गैर-शैक्षणिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाए, ताकि पढ़ाई और परीक्षाओं पर कोई असर न पड़े। वहीं, एनएसयूआई छात्र संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन शुरू करेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...