BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जीजीयू हॉस्टल मेस में चाकूबाजी की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के तांतया भील बालक छात्रावास में संचालित मेस में नाश्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां मेस कर्मचारियों ने एक छात्र पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना 11 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मेस में आलूगुंडा नाश्ते को लेकर छात्र हर्ष अग्रवाल और मेस कर्मचारी दीपक केवट व दीपेंद्र केवट के बीच विवाद शुरू हुआ। छात्र द्वारा अन्य छात्र को नाश्ता देने की बात कहने पर दोनों कर्मचारियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपी मेस के प्लेटफॉर्म पर चढ़कर हाथ में चाकू लेकर छात्र को मारने दौड़ पड़े। आरोप है कि आरोपियों ने छात्र के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद छात्र ने कोनी थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। कोनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 12/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी दीपक केवट और दीपेंद्र केवट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...