BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में ट्रैफिक सुधार की नई पहल, तीन प्रमुख मार्ग बनाए जा रहे वायलेशन-फ्री जोन…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए बिलासपुर यातायात पुलिस ने एक अहम पहल शुरू की है। शहर के तीन प्रमुख मार्गों को “ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन” के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां नियमों का उल्लंघन पूरी तरह रोकने पर जोर दिया जाएगा। यह अभियान अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग और महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक तक लागू किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज संजीव शुक्ला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक माह तक चलाया जाएगा। यातायात पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से इन क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण, बैनर-फ्लेक्स, ठेले और यातायात में बाधा बनने वाले अन्य अवरोध हटाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई। पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सड़क पर सुगम यातायात, दुर्घटनाओं में कमी और आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह प्रयोग सफल रहने पर भविष्य में शहर के अन्य व्यस्त मार्गों पर भी इसे लागू करने की योजना है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!