Raftaar News Cg

BILASPUR: तेज रफ्तार हाईवे ने बाइक सवार सचिव को ली चपेट में, ईलाज के दौरान मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले मे तेज़ रफ़्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। हाइवा ने बाइक सवार सचिव को अपनी चपेट में ले लिया हैं। घटना के बाद घायल सचिव की उपचार के दौरान मौत हो गई हैं। बताया जा रहा है, कि बाइक चालक पंचायत सचिव थे। जो बुधवार की रात अपने ड्यूटी से घर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक उछलकर सड़क से दूर जा गिरी। हादसे के बाद पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मस्तुरी क्षेत्र के ग्राम बीनौरी निवासी राजाराम कुर्रे पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनकी पोस्टिंग मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम एरमसाही में थी। बुधवार की रात काम खत्म करने के बाद वो घर लौट रहे थे, तभी ग्राम नेवारी करियाताल के पास पंचपेड़ी की ओर से रेत लेकर आ रहे हाईवा चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सड़क से दूर जा गिरा और पंचायत सचिव राजाराम बुरी तरह से घायल हो गए। वही घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने घायल को अस्पताल भेजवाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनो को सौप दिया गया हैं, पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....