BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग के एक मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। पुलिस को 6 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर के बीच खेले जा रहे मैच पर शहर में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान महाराणा प्रताप चौक के पास से अविनाश वाधवानी उर्फ अवि और व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास से आयुष अग्रवाल उर्फ आकाश को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दोनों के मोबाइल फोन में ऑनलाइन सट्टा से जुड़े व्हाट्सएप चैट और स्क्रीनशॉट मिले। इसके साथ ही पुलिस ने 5 हजार रुपये नकद भी जब्त किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य सटोरियों और खाईवालों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे साक्ष्य सामने आएंगे, अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...