BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर के लाल गड्ढा तालाब में नहाने गए 4 छात्र डूबे, 2 की बचाई गई जान, 2 अब भी लापता, SDRF की तलाश जारी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में रविवार दोपहर तोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमंद स्थित लाल गड्ढा तालाब में नहाने गए चार स्कूली छात्रों के डूबने से हड़कंप मच गया। घटना लगभग दोपहर 2 बजे की है। स्थानीय लोगों की तत्परता से दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो छात्र अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, तालाब में डूबे चारों छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं और भारत माता स्कूल व रेलवे स्कूल के विद्यार्थी हैं। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ।

इन छात्रों की बचाई गई जान….

  • प्रियांशु सिंह, पिता अमित सिंह, उम्र 16 वर्ष, निवासी शिव विहार
  • एम. उदय किरण, पिता एम. युधिष्ठिर राव, उम्र 16 वर्ष, निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी, तोरवा

 लापता छात्र…..

  • पी. साईं राजेश, पिता श्रीनिवास राव, उम्र 17 वर्ष, निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी
  • टी. पवन, उम्र 18 वर्ष, निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी

घटना की जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है, जो तालाब की गहराई में उतरकर लापता छात्रों की लगातार खोजबीन कर रही है।

स्थानीय लोगों और परिजनों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी हुई है, जबकि पुलिस प्रशासन और राहत दल राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...