BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की सख्ती, नियम तोड़ने पर 5 संचालक गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कई स्पा सेंटरों में मंगलवार शाम पुलिस ने एक साथ छापेमारी की। पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी की जा रही है और वहां संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। शिकायतों के आधार पर CSP निमितेष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 36 मॉल स्थित एक्वा स्पा, व्यापार विहार के एसीसी स्पा, भारतीय नगर के दर्शना स्पा, मैग्नेटो मॉल के पास एलिमेंट्स स्पा और महाराणा प्रताप चौक स्थित एक्वा-2 स्पा में दबिश दी। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों में काम कर रहे स्टाफ, ग्राहकों की एंट्री रजिस्टर, पहचान पत्र, लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच में कुछ सेंटरों में नियमों का पालन नहीं पाया गया, वहीं दस्तावेजों में भी अनियमितताएं सामने आईं। अनियमित गतिविधियों के संकेत मिलने पर पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। संचालकों को थाने लाकर कड़ी समझाइश दी गई और कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई गई। इसके बाद पुलिस ने पांच संचालकों को गिरफ्तार किया। उसलापुर निवासी अविनाश लहरे (33), ऋषभ सारथी (20), पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद मोइन खान (33), विद्यानगर निवासी मनीष जोशी (28) और महाराणा प्रताप चौक निवासी अमन सेन (23) शामिल हैं। पुलिस ने सभी स्पा सेंटर संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ग्राहकों और स्टाफ की पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होगा। नियमों का पालन नहीं करने पर आगे और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...