ChhattisgarhRaftaar News Cg
स्कूल के खेल मैदान में गिरी आकाशीय बिजली, 10वीं के छात्र की मौत…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित St. Xavier’s स्कूल के खेल मैदान में टहल रहे छात्रों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में कक्षा 10वीं के छात्र प्रभात साहू 16 वर्ष की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, प्रभात अपने साथियों के साथ मैदान में टहल रहा था। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। प्रभात उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर पड़ा। शिक्षकों और छात्रों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद स्कूल और क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
