ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

11 साल की नाबालिग से रेप कर बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) नारायणपुर जिले में 11 साल की नाबालिग से रेप कर मर्डर का मामला सामने आया है। 31 दिसंबर की शाम आरोपी युवक नाबालिग को अपने साथ खेत ले गया, वहां उसने दुष्कर्म किया फिर लड़की किसी को बता ना दें इस डर से खेत में रखे कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। मामला जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी संजू कुमेटी (22 साल) ने हत्या के बाद शव को गांव के ही खेत में फेंक दिया था। 4 दिन बाद गांव वालों ने लाश देखी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग नारायणपुर जिले के एक गांव की रहने वाली थी। लड़की के घर वाले सल्फी बेचते थे, आरोपी संजू कुमेटी अक्सर घर में सल्फी लेने आया करता था। इस दौरान ही लड़की से उसकी पहचान हुई थी। 31 दिसंबर से नाबालिग घर से लापता थी। परिवार के सदस्य उसे यहां-वहां ढूंढते रहे। उसका पता नहीं चला। फिर 4 जनवरी को गांव के ही एक खेत में नाबालिग की लाश मिली। कपड़े फटे हुए थे, शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं गांव वालों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद जवानों ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। जहां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को पता चला कि, नाबालिग एक युवक संजू कुमेटी से संपर्क में थी। अंतिम बार भी उसी के साथ देखा गया था। जिसके बाद शक के आधार पर 5 जनवरी को उसे हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर उसने रेप कर हत्या करने का राज खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि धारदार हथियार कुल्हाड़ी से वारकर उसे मार डाला। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भी भेज दिया गया है। नारायणपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इस मामले का खुलासा किया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...