ChhattisgarhRaftaar News Cg

दरभा घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक–पिकअप की टक्कर में 3 ग्रामीणों की मौत, 4 गंभीर….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बस्तर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दरभा थाना क्षेत्र के झीरम घाटी में ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंस गया, जिसे निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सात ग्रामीण पिकअप वाहन में सवार होकर जगदलपुर से पखनार बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सुकमा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक पिकअप के पीछे चल रहा था। झीरम घाटी के पास अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे पिकअप से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ग्रामीण सड़क पर जा गिरे। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही दरभा थाना प्रभारी चाणक्य नाग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित कर लिया गया है और घायलों का इलाज जारी है। ट्रक चालक को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी जा रही है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर झीरम घाटी के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य करने में जुटे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि दरभा घाटी क्षेत्र की सड़क संकरी है और नेशनल पार्क क्षेत्र होने के कारण इसका चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा है। तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के चलते यहां अक्सर जानलेवा हादसे होते रहते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...