BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर मोपका क्षेत्र के बिजली सब स्टेशन में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मोपका चौकी अंतर्गत खुटिपारा इलाके में स्थित एक बिजली सब स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई। घटना दोपहर करीब 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब स्टेशन में लगे ट्रांसफार्मर से अचानक तेज धुआं निकलने लगा, जो कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटों में बदल गया। आग की भयावहता देखकर आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तत्काल अलर्ट किया गया। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 5 से अधिक दमकल वाहन तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन, बिजली विभाग और पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को संभाल रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। सब स्टेशन में मौजूद विद्युत उपकरणों और ट्रांसफार्मर में तेल होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्रों की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास न जाएं और राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करें। फिलहाल किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से सब स्टेशन को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!