ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करने से नाराज एक पति ने, कुल्हाड़ी से की पड़ोसी की नृशंस हत्या….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करने से नाराज एक पति ने अपने ही पड़ोसी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने कुल्हाड़ी से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार मृतक की पहचान नंदकुमार पटेल (39 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पत्नी और दो बच्चों के साथ गांव में रहता था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार का खून से लथपथ शव गांव के बाड़ी में पड़ा देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार नंदकुमार का पड़ोसी जयकंवर के घर अक्सर आना-जाना था। वह जयकंवर की पत्नी से बातचीत करता था, जिसे लेकर जयकंवर पहले से नाराज था। रविवार रात जयकंवर ने दोनों को हंसी-मजाक करते देखा, जिससे वह आगबबूला हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। गुस्से में जयकंवर नंदकुमार को घर के पास स्थित बाड़ी में ले गया और वहां बेरहमी से पीटने के बाद कुल्हाड़ी से उसके सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते नंदकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को छोड़कर घर चला गया। घटना की सूचना पर करतला पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। स्निफर डॉग ‘बाघा’ सीधे घटनास्थल से आरोपी जयकंवर के घर पहुंचा, जिससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...