Raftaar News Cg

अवैध कोयला परिवहन करते चोरी की आशंका पर रतनपुर पुलिस ने की कार्यवाही….! कोयले से भरे ट्रक सहित दो आरोपी हुए गिरफ्तार…?

रतनपुर:- (विजय साहू की रिपोर्ट) बिना कागजात दो ट्रक में अवैध कोयला परिवहन करते, कोयला खपाने के संदेह में दो आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि पाली रोड में दो ट्रक में चोरी का कोयला भरा हुआ है, जो बिलासपुर की ओर जा रही है। सूचना पर थाना रतनपुर पुलिस के द्वारा चोरी के कोयला होने के संदेह पर तत्काल थाना पेट्रोलिंग पार्टी रवाना किया गया। ग्राम जाली के पास पुल नीचे मुखबिर के बताए अनुसार दो ट्रक सीजी 04 जेसी 5489 और सीजी 07 सीए 3984 को घेराबंदी कर रुकवा कर पूछताछ किया गया। पूछताछ पर ट्रक ड्राइवर के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने तथा ट्रक में लोड माल के संबंध में पूछताछ पर गोलमोल जवाब देने पर ट्रक डाला को देखा गया। जिसमें कोयला भरा हुआ था, जिस संबंध में ड्राइवर से कोयला परिवहन करने का कागजात पेश करने कहा गया। जो मौके पर कोई कागजात कोयला लोडिंग अथवा परिवहन के संबंध में पेश नहीं किया। पुलिस द्वारा ट्रक में भरे कोयले का वजन कराया गया। जो कुल 40380 किलोग्राम कोयला से भरा हुआ था। उक्त दोनों ड्राइवर चालकों का कृत्य चोरी का कोयला खपाने के संदेह पर तथा कोयला के संबंध में कोई कागजात पेश नहीं करने पर धारा 41(1-4)/ 379 आईपीसी की कार्यवाही कर दोनों ट्रक चालकों को रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस द्वारा कोयला किसका है…? इस संबंध में मालिक की पतासाजी की जा रही है।

आरोपी:-

1. गोलू यादव पिता छन्नू लाल यादव उम्र 35 साल पता अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।

2. विक्की ध्रुव पिता अरुण ध्रुव उम्र 32 साल पता बरगांव जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...