BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News CgSipat

सीपत क्षेत्र में भी स्वाइन फ्लू का दस्तक, एनटीपीसी कर्मी के पिता की स्वाइन फ्लू से मौत, अब तक 6 की मौत, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हाल ही में सीपत, चकरभाठा, खमतराई और कोटा में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को एनटीपीसी सीपत के उज्जवल नगर में एनटीपीसी कर्मी के 90 वर्षीय पिता की स्वाइन फ्लू से मृत्यु हो गई। यह जिले में स्वाइन फ्लू से छठी मौत है।

स्वाइन फ्लू के 11 नए मामले शुक्रवार को सामने आए हैं। इसके अतिरिक्त डेंगू के 2 और कोरोना का 1 मरीज भी मिला है। इस प्रकार जिले में कोरोना के कुल 4 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। अब तक डेंगू के 49 मामले और स्वाइन फ्लू के 108 पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए जा चुके हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की जांच को प्राथमिकता दी जा रही है और सभी संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...