ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; घरेलू विवाद में पति ने टंगिया से पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या, बच्चों ने मोबाइल में कैद की वारदात….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बलौदाबाजार जिले से एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। कसडोल थाना क्षेत्र के टेमरी गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, रविवार को पति-पत्नी घर में साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। गुस्से में बेकाबू होकर पति ने पास रखी टंगिया उठाई और पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि दंपती के बीच काफी समय से पारिवारिक तनाव चल रहा था। घटना के समय घर में मौजूद बच्चों ने पूरी वारदात को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश और डर का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...