ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़ी सफलता, एक करोड़ के इनामी माओवादी माड़वी हिड़मा ढेर, पत्नी भी मुठभेड़ में मारी गई…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से खूनी वारदातों को अंजाम देने वाला कुख्यात माओवादी और समिति का सीसी मेंबर माड़वी हिड़मा मुठभेड़ में मार गिराया गया है। उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। हिड़मा के ढेर होने की पुष्टि तेलंगाना के DGP ने भी कर दी है। सूत्रों के अनुसार, यह एनकाउंटर आज सुबह छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के घने जंगलों में हुआ। सुरक्षाबलों ने कार्रवाई के दौरान हिड़मा की पत्नी राजे को भी मार गिराया। दोनों की मौत को इस साल नक्सल विरोधी अभियान की दूसरी सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे पहले मई में नक्सलियों के शीर्ष नेता बसवाराजू उर्फ केशव नम्बाला को सुरक्षा बलों ने ढेर किया था। हिड़मा कई बड़े हमलों और अत्यधिक रक्तपात वाली घटनाओं में शामिल रहा है। बस्तर में हुए कई हाई-प्रोफाइल नक्सली हमलों के पीछे उसका नाम प्रमुख रूप से सामने आता रहा है। सुरक्षा एजेंसियां उसे वर्षों से अपनी सबसे महत्वपूर्ण वांछित सूची में रखती थीं। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों को कई महत्वपूर्ण सामग्री मिलने की भी जानकारी सामने आ रही है। इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि किसी भी संभावित नक्सली गतिविधि को रोका जा सके। यह सफलता नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए एक अहम मोड़ मानी जा रही है और सुरक्षा बलों के मनोबल को बड़ा बढ़ावा देने वाली है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...