BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ध्यान भटकाकर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़–ओडिशा बॉर्डर से दबोचा गया आरोपी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ध्यान भटकाकर चोरी करने के मामले में मस्तूरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में एसीसीयू और मस्तूरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक शातिर चोर को छत्तीसगढ़–ओडिशा बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। यह मामला 30 दिसंबर का है। प्रार्थिया प्रेम कुमारी कुर्रे मस्तूरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से 1 लाख 2 हजार की राशि निकालकर स्टेट बैंक जा रही थी। इसी दौरान संतोष किराना दुकान के पास आरोपियों ने महिला के कपड़ों पर कचरा फेंककर उसका ध्यान भटका दिया। मौका पाकर आरोपियों ने थैले में रखी पूरी रकम पलक झपकते ही चोरी कर ली। घटना की शिकायत पर मस्तूरी थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपी सचिन ध्रुव और एक विधि से संघर्षरत बालक की पहचान हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के पास से चोरी की रकम में से 20 हजार नकद बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपी सचिन ध्रुव को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस चोरी की शेष रकम की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...