ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; मीडिया में खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन..सीपत-बलौदा सड़क की मरम्मत शुरू…खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) लंबे समय से बदहाल पड़ी सीपत-बलौदा मार्ग की मरम्मत आखिरकार शुरू हो गई है। रफ्तार न्यूज सीजी द्वारा सड़क की जर्जर हालत को प्रमुखता से उठाने के बाद मामला कलेक्टर संजय अग्रवाल के संज्ञान में पहुंचा, जिन्होंने लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए विभाग के कार्यपालन अभियंता सी.एस. विंदयराज से साफ कहा “कम से कम इस सड़क को इतना तो बना दो कि लोग चल सकें।” कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद विभाग हरकत में आया और शुक्रवार सुबह से ही अस्थायी मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। जेसीबी और डंपर मशीनों की मदद से सबसे ज्यादा खराब हिस्सों…खांडा के कोलवाशरी मोड़, धनिया के भौराडीह चौक और लीलागर नदी के पास गड्ढों को भरने का काम तेज़ी से किया जा रहा है। गौरतलब है कि सीपत से कुली के लीलागर नदी तक की करीब 14 किलोमीटर लंबी सड़क भारी वाहनों की आवाजाही और वर्षों से रखरखाव के अभाव में खस्ताहाल हो चुकी थी। इस रास्ते से रोजाना स्कूली बच्चे, स्थानीय नागरिक, व्यापारी और लुतरा शरीफ दरगाह जाने वाले जायरीन बड़ी मुश्किल से गुजरते रहे हैं। अब जब काम शुरू हो चुका है, लोगों को थोड़ी राहत की उम्मीद ज़रूर जगी है। हालांकि स्थानीय जनता को आशंका भी है कि यह सिर्फ दिखावे की लीपापोती न बन जाए। जनता को भरोसा है कि इस बार मीडिया की सक्रियता और प्रशासन की सख्ती से सड़क की हालत में ठोस सुधार ज़रूर होगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...