ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; खुलेआम रिश्वतखोरी, अमृत जल जीवन मिशन के SDO का 1.20 लाख लेते वीडियो वायरल, मचा प्रशासनिक हड़कंप…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पदस्थ एक एसडीओ का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एसडीओ एक ठेकेदार से 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी लेते हुए साफ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम करीब 1 लाख 20 हजार रुपये है। जानकारी के मुताबिक, अमृत जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत एसडीओ एमए खान ने एक ठेकेदार का भुगतान रोक दिया था। जब ठेकेदार ने अपने बिल को लेकर उनसे संपर्क किया, तो आरोप है कि एसडीओ ने भुगतान के बदले 1.20 लाख रुपये की मांग की। लंबे समय से बिल अटके होने से परेशान ठेकेदार ने आखिरकार यह रकम दे दी। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने चोरी-छिपे रिश्वत लेते हुए वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बावजूद फिलहाल न तो पुलिस में कोई शिकायत दर्ज हुई है और न ही प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जल्द ही मामले में कदम उठा सकती है। एसीबी की टीम ने दुर्ग जिले के संबंधित अधिकारियों से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...