BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आया मजदूर, दर्दनाक मौत, हाईवे 6 किमी तक जाम…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक मजदूर को कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मृतक की पहचान मिलनदास (55) के रूप में हुई है, जो ग्राम करतला का निवासी था। वह रविवार रात काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रतनपुर और पाली के बीच नेशनल हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मुआवजे तथा आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। सूचना पर पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को संभालने के लिए रतनपुर टीआई निलेश पांडेय और एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा भी घटनास्थल पर पहुंचे। काफी देर तक समझाइश के बावजूद लोग मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। बाद में राजस्व अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और मुआवजा राशि देने के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई। इसके बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया और यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...