ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही: घर में घुसा ट्रक, महिला घायल, पूरा मकान ढहा..बेहोशी हालत में पकड़ा गया चालक, गांव में मुआवजे की मांग..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) शुक्रवार की रात सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम डगनिया में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जमकर कहर मचाया। लापरवाह ट्रेलर चालक ने गाड़ी को अनियंत्रित चलाते हुए सीधे एक घर में घुसा दिया, जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया और घर के अंदर खाना बना रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डगनिया निवासी जितेंद्र कुमार केवट ने सीपत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शुक्रवार रात गांव में एक शादी समारोह में शामिल थे। उसी दौरान ट्रेलर (क्रमांक CG10 BH 3962) के चालक ने वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए सड़क से नीचे उतार दिया। ट्रेलर ने पहले एलटी लाइन का खंभा और पंचायत की पानी की मेन लाइन तोड़ी, फिर सीधे जितेंद्र के मकान में घुस गया। घटना के वक्त उनकी मां गंगा बाई घर के अंदर खाना बना रही थीं, जिस पर दीवार और मलबा गिर गया। उन्हें सीने, कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में ग्राम सरपंच प्रशांत काछी की मदद से उन्हें सिम्स अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया। ट्रेलर की टक्कर से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही टीवीएस एक्सल बाइक (CG10 AL 6379) बर्तन, आलमारी, पंखा और अन्य घरेलू सामान भी बर्बाद हो गए। जितेंद्र ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है और ट्रेलर चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की है।

फरार चालक बेहोशी में मिला, सीपत पुलिस ने पकड़ा……

इसी मामले में शनिवार सुबह थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को सूचना मिली कि ग्राम पिपरा के बाबू टाल के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में पड़ा है, जिसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की, तो वह युवक बेहोशी की हालत में था और वही ट्रेलर चालक निकला। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर थाने लाकर पूछताछ की गई। युवक की पहचान ग्राम मोहरा निवासी विकास केवट के रूप में हुई। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया था और अत्यधिक गर्मी के कारण बेहोश हो गया था। ग्रामवासियों ने इस घोर लापरवाही की घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से मुआवजा और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...