BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पैसों के विवाद में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, खुद को भी किया घायल….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पैसों को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद पति ने पत्नी पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति ने भी खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब एक हजार रुपये गुम होने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पत्नी ने पति पर पैसे चुराने का आरोप लगाया था। यह विवाद रविवार सुबह फिर से भड़क गया और करीब 10 बजे झगड़ा हिंसक हो गया। गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने तुरंत दोनों को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक पति-पत्नी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता की मां मंगली बाई ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और पति-पत्नी के चार छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद बच्चे भी गहरे सदमे में हैं। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि यह घरेलू विवाद का मामला है। घायलों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग... सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट... लुतरा शरीफ में गूंजा अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर; शाही संदल-चादर में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम..किछौछा शरी... 17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द