Raftaar News Cg

दिल दहला देने वाला मामला, बेटे की गोली मारकर हत्या, फिर पिता ने की आत्महत्या, पत्नी गंभीर घायल….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के कुंवारदल्ली गांव में एक पिता ने शराब के नशे में अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में आरोपी की पत्नी भी गोली के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय संतराम उइके अपनी पत्नी शांति बाई के साथ गांव के बाहर झोपड़ी में रहकर ईंट बनाने का काम करता था। शुक्रवार रात शराब के नशे में संतराम का पत्नी से विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। संतराम पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने लगा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उनके 22 वर्षीय बेटे शेखर उइके को दी। शेखर मौके पर पहुंचा और पिता को मां से मारपीट न करने के लिए समझाया। इसी दौरान गुस्से में संतराम भरमार बंदूक लेकर आया और बेटे शेखर पर गोली चला दी। गोली लगते ही शेखर की मौके पर मौत हो गई, जबकि पास में बैठी शांति बाई को भी छर्रे लगे और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद संतराम मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने शेखर और शांति बाई को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया। शांति बाई का इलाज जारी है। संतराम का शव गांव के बाहर एक डूमर के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि बेटे की हत्या के बाद आरोपी ने पछतावे में आकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि संतराम के एक अन्य बेटे की भी कुछ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अंबागढ़ चौकी थाना निरीक्षक अश्वनी राठौर ने बताया कि आरोपी द्वारा हत्या के बाद आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...