BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, लाखों के जेवर जब्त….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अलग-अलग इलाकों में मोटरसाइकिल से घूमकर लोगों को अधिक लाभ और जल्दी रकम दिलाने का लालच देते थे और फिर उनसे नगद या जेवरात अमानत के तौर पर ले लेते थे। पुलिस को सिविल लाइन और कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि योजना की राशि स्वीकृत कराने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में आरोपी हर बार पैशन प्रो मोटरसाइकिल से आते-जाते नजर आए। जांच के आधार पर पुलिस ने दीनदयाल कॉलोनी क्षेत्र से रामप्रसाद यादव और जितेन्द्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कई लोगों से ठगी करना स्वीकार किया। बाद में इस मामले में कन्हैया सोनी की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल, 4,500 रुपये नकद और करीब 2 लाख 56 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि जेवरात को आरोपी गिरवी रख देते थे। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की ठगी से बचने के लिए लोग किसी भी सरकारी योजना के नाम पर पैसे या जेवर देने से पहले पूरी जांच जरूर करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...