ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर रेप के दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया…..

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार को दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही मामलों में युवतियों से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पहला मामला – चौकी दोकड़ा क्षेत्र…..

नारायणपुर क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती ने 2 सितंबर को पिता के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता रक्षाबंधन पर फुआ के घर से आरोपी शिवा चौहान के घर मेहमान बनकर गई थी। 9 अगस्त की रात आरोपी ने प्रेम और विवाह का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने युवती को दो दिन तक अपने घर में बंद रखा और किसी से बात करने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान आरोपी के मोबाइल छोड़कर बाहर जाने पर पीड़िता ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(m) के तहत मामला दर्ज कर शिवा चौहान को गिरफ्तार किया।

दूसरा मामला – दुलदुला थाना क्षेत्र……

यहां पीड़िता की पहचान 2021 में पढ़ाई के दौरान आरोपी राम प्रसाद सिंह से मोबाइल पर हुई थी। 2022 में आरोपी ने उसे दुलदुला के एक गांव में दोस्त के घर बुलाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी लगातार अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर उसका शोषण करता रहा। इस बीच वह गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जो आरोपी का ही है। अब आरोपी शादी करने से साफ इनकार कर रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस बेहद संवेदनशील है। चौकी दोकड़ा और थाना दुलदुला क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...