BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

VIDEO: सीपत; पुलिस आरक्षक पर दबंगई का आरोप, महिला सहित परिवार से मारपीट..वीडियो वायरल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंधी से पुलिसकर्मी पर दबंगई और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता बबली शर्मा ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बबली शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह ग्राम पंधी की निवासी हैं। शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान उनके कोठार के चारों ओर लगाए गए घेरा तार को तोरवा थाना में पदस्थ आरक्षक संजय शर्मा, राजीव शर्मा एवं आंचल शर्मा कथित रूप से काट रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया और कोठार को अपना बताया, तो आरोपियों ने जबरन तार काटना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार उनके ससुर रमेश शर्मा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरक्षक संजय शर्मा ने पुलिस की वर्दी का रौब दिखाते हुए लोहे की वस्तु और डंडे से रमेश शर्मा के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची बबली शर्मा और उनके पति हितेश शर्मा के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि संजय शर्मा ने लोहे की वस्तु से बबली शर्मा के माथे पर वार किया, जिससे उन्हें चोट आई, वहीं राजीव शर्मा ने हितेश शर्मा को लोहे की वस्तु से तथा आंचल शर्मा ने हाथ-मुक्के और डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घटना से भयभीत पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि उक्त मामले में पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....