BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत हेलमेट–सीट बेल्ट जागरूकता बढ़ाने निकाली बाइक रैली…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत शुक्रवार को बिलासपुर शहर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बाइक रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य मकसद हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व को लेकर आम नागरिकों को जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का संदेश देना था। बाइक रैली की शुरुआत रिवर व्यू बिलासपुर से हुई। यह रैली रामसेतु, देवकीनंदन चौक, कोतवाली चौक, तेलीपारा रोड, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, भारती नगर चौक, महाराणा प्रताप चौक और मंगला चौक जैसे प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हुए पुनः रिवर व्यू में संपन्न हुई। रैली के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। रैली में कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने स्वयं हेलमेट पहनकर सुरक्षित ड्राइविंग का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट सिर्फ कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे अहम साधन हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं और सुरक्षित वाहन चलाकर स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रखें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...