ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर से पहुंचे ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, SDM कार्यालय का बाबू 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने नए साल के पहले ही दिन बड़ी कार्रवाई की है। धर्मजयगढ़ SDM कार्यालय में पदस्थ बाबू अनिल कुमार चेलक को बिलासपुर से पहुंची ACB टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी बाबू पर एक ग्रामीण की जमीन से जुड़ी शिकायत को नस्तीबद्ध करने के बदले कुल दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। सौदा तय होने के बाद पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये देने की बात हुई थी। जैसे ही बाबू ने यह रकम ली, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने खुद को बचाने के लिए रिश्वत की रकम अपने आवास के पीछे फेंकने की कोशिश की, लेकिन सतर्क अधिकारियों ने तुरंत पैसे बरामद कर लिए। पूरी कार्रवाई बिलासपुर ACB के DSP अजितेश सिंह के नेतृत्व में की गई। ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। इस ट्रैप कार्रवाई को सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र... CMD कॉलेज में ‘जागरूक नारी’ का संदेश; मासिक धर्म से लेकर साइबर फ्रॉड तक, छात्राओं को दी सुरक्षा की स... तखतपुर के काली मंदिर में आधी रात चोरों का धावा; दानपेटी तोड़ी, सोने-चांदी के जेवर उड़ाए, CCTV में कै... बिलासपुर में किन्नर गुटों में टकराव से गरमाया माहौल; ASP कार्यालय पहुंचा रजिया गुट, मारपीट-धमकी के आ... सीपत में सड़क हादसे रोकने की पहल; NTPC से गौशाला और डॉग शेल्टर की मांग, पिछले साल का आवेदन बेअसर..हज... बिलासपुर; चलती बस में झपटमारी का ‘गैंग’ बेनकाब..7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, 20 हजार में बेची थी सोने ...