BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई स्मार्ट डिजिटल लॉकर सुविधा, यात्रियों को बड़ी राहत….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नई और आधुनिक पहल की गई है। स्टेशन परिसर में स्मार्ट डिजिटल लॉकर सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिससे अब यात्रियों को सामान रखने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा गेट नंबर–01 के पास फुटओवर ब्रिज के नीचे स्थापित की गई है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन मौजूद रहे, वहीं एक महिला यात्री द्वारा फीता काटकर इस सेवा की शुरुआत की गई। खास बात यह है कि यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली स्मार्ट डिजिटल लॉकर सुविधा है। नई व्यवस्था के तहत यात्री QR कोड स्कैन कर या डिजिटल स्क्रीन के जरिए मोबाइल नंबर और OTP के माध्यम से लॉकर बुक कर सकेंगे। भुगतान भी पूरी तरह डिजिटल होगा। ऑटोमेटेड लॉकिंग सिस्टम से लैस ये लॉकर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे, जिससे यात्रियों का सामान पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती जरूरतों और आधुनिक सुविधाओं की मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस सुविधा से खासतौर पर पर्यटक और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में यात्रियों को बेहतर और स्मार्ट ट्रैवल अनुभव देने के लिए ऐसी तकनीक आधारित सुविधाओं को और भी स्टेशनों पर शुरू किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप