BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; न्यू ईयर की आड़ में कथित धर्मांतरण का प्रयास, पचपेड़ी थाना क्षेत्र में मामला दर्ज…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में नए साल के जश्न की आड़ में कथित रूप से धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भोज और प्रार्थना सभा के जरिए लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जोंधरा निवासी सुखनंदन लहरे ने नववर्ष के अवसर पर अपने निवास पर भोज एवं प्रार्थना सभा आयोजित की थी। इस कार्यक्रम में गांव के कई महिला-पुरुष और युवा शामिल हुए थे। आरोप है कि सभा के दौरान स्वास्थ्य सुविधा, भोजन और अन्य लाभों का हवाला देकर लोगों से प्रभु यीशु को मानने तथा वर्ष 2026 में बपतिस्मा लेने की सहमति दिलाने का प्रयास किया गया। गांव में प्रार्थना सभा की सूचना मिलने पर कुछ स्थानीय युवकों ने मौके पर पहुंचकर खिड़की के माध्यम से कार्यक्रम का वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन से जुड़ी बातें होती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने पचपेड़ी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुखनंदन लहरे के खिलाफ बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने और धर्मांतरण के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...