BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम रतखंडी में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के 46 वर्षीय ग्रामीण सुखराम ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और आगे की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में करैत के डसने से 9 साल की मासूम की मौत; रात में सोते समय हुआ दर्दनाक हादसा! बिलासपुर में कॉलेज जाने निकला छात्र फंसा लुटेरों के जाल में..मारपीट कर बाइक-मोबाइल लूटने वाले दो आरो... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज..एक सप्ताह बाद भी गिरफ्ता... रतनपुर; शौच के लिए प्लाट गई नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार..घटना के बाद से आरोपी था फर... सीपत; कोरे पन्ने पर हस्ताक्षर और 10 माह का मानदेय रोकने का आरोप..दर्राभाठा सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप,... सीपत; टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल का इलाज, 80 गांवों का सहारा बना स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल..डॉक्टर... बेलतरा में जब्त रेत को ‘खपाने’ का खेल? तहसीलदार के नाम पर रेत उठाने का आरोप..नोटरीकर्मी पर जेसीबी से... मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास; 17 पंचों ने एकजुट होकर किया मतदान..सरपंच समेत तीन पंच ... बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण; 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को भेजा प्रार्थना-पत्र..बिला...