BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सकरी में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, 6 हजार नकद जब्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सकरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश पत्तों पर पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 6 हजार रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुखबिर से सूचना मिली थी कि सकरी के गायत्री मंदिर के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर सकरी पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लाला यादव, रघुवीर पटेल, पुनीत राम यादव, रवि अग्रवाल, मोन्टू राजपूत, राम किशोर साहू, प्रदीप कश्यप और राम स्वरूप साहू शामिल हैं। सभी आरोपी सकरी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी और सकरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...