ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जांजगीर-चांपा NH ओवरब्रिज लूट का खुलासा, ढाई महीने बाद बिलासपुर से तीन आरोपी गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में ढाई महीने बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार और नकद रकम भी बरामद की गई है। मामला अकतरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों तक पहुंचने के लिए सड़कों और दुकानों पर लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। कड़ी मशक्कत और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने तीनों संदेहियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। लूट की यह वारदात 15 अक्टूबर की रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच हुई थी। ट्रक ड्राइवर रतन नायक ने शिकायत में बताया था कि वह चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज से माल भरकर अपने हेल्पर के साथ अहमदाबाद जा रहा था। बिलासपुर मेन रोड स्थित NH ओवरब्रिज के पास एक स्कॉर्पियो ने ट्रक को रोका। स्कॉर्पियो से उतरे तीन युवकों ने गाली-गलौज करते हुए ड्राइवर और हेल्पर को ट्रक से नीचे उतारा, चाकू दिखाया और लोहे की रॉड से मारपीट की। आरोपियों ने ट्रक के टूल बॉक्स में रखे करीब 85 हजार रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन साहू (20), आसिफ खान (21) और प्रियांशु गांगुली (21) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान तीनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और अन्य संभावित कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...