ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; तमनार हिंसा का सच आया सामने, वायरल वीडियो में महिला आरक्षक से मारपीट, कपड़े फाड़ने की घटना अपनी जान और इज्ज़त के लिये हाथ जोड़के गिड़गिड़ाती, बिलखती रही आरक्षक…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में जिंदल उद्योग को आबंटित गारे पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान को लेकर चल रहा विरोध अब गंभीर हिंसा और कानून-व्यवस्था के बड़े सवालों में बदल गया है। 12 दिसंबर से जारी आंदोलन के दौरान 27 दिसंबर को हुई हिंसा के वीडियो अब सामने आए हैं, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, जिंदल उद्योग की कोल खदान के लिए प्रस्तावित जनसुनवाई स्थल बदले जाने का विरोध किया जा रहा था। इसी दौरान 27 दिसंबर को एक सड़क दुर्घटना के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। पथराव, आगजनी और पुलिस से बदसलूकी हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव किया और आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच सीधी भिड़ंत साफ देखी जा सकती है। एक वीडियो में तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम के साथ महिलाओं द्वारा मारपीट करते हुए भीड़ नजर आ रही है। महिला आरक्षक से बर्बरता का वीडियो वायरल सबसे ज्यादा आक्रोश उस वीडियो को लेकर है, जिसमें एक महिला आरक्षक के साथ बर्बरता की जाती दिख रही है। वीडियो में कुछ लोग उसके कपड़े फाड़ते नजर आते हैं। करीब 20 सेकंड के इस वीडियो में महिला आरक्षक हाथ जोड़कर जान की भीख मांगते हुए कहती दिखती है—
“मुझे बाहर से बुलाया है, भइया छोड़ दो, आगे से नहीं आऊंगी”

यह दृश्य सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत के बाद आंदोलन को समाप्त कर दिया गया है। जनसुनवाई निरस्त करने का आश्वासन भी दिया गया है, लेकिन 27 दिसंबर की हिंसा और महिला आरक्षक से बदसलूकी को लेकर अब तक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार, तमनार थाने में सौ से अधिक आंदोलनकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है और कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। वहीं महिला आरक्षक से जुड़े वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस पूरी घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...