ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; विरानी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस कल; मुख्य अतिथि होंगे बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) विरानी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सीपत में मंगलवार 2 दिसंबर 2025 को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीपत भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा तथा सीपत सरपंच मनीषा योगेश वंशकार अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण के साथ होगी। स्कूल की डायरेक्टर नसीम विरानी और प्राचार्य तारा गिरी ने बताया कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। खेल दिवस के दौरान छात्र-छात्राएं दौड़, रिले रेस, कबड्डी, फुटबॉल, लंबी कूद, रस्साकशी सहित कई रोमांचक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में स्पोर्ट्स टीचर सूर्य प्रकाश चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...