BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज डिजिटल, पहले ही दिन दिखी लापरवाही…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ शासन ने नए साल की शुरुआत के साथ शासकीय कामकाज में बड़ा बदलाव लागू किया है। 1 जनवरी से प्रदेशभर के सरकारी दफ्तरों में आई-ऑफिस प्रणाली और बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य कर दिया गया है। गुरुवार से यह व्यवस्था आधिकारिक रूप से शुरू हो गई। हालांकि, पहले ही दिन बिलासपुर में कई शासकीय कार्यालयों की स्थिति निराशाजनक नजर आई। अनेक दफ्तरों में कर्मचारी अनुपस्थित रहे, जिससे कार्यालय लगभग वीरान दिखाई दिए। कुछ जगहों पर ही सीमित संख्या में कर्मचारी पहुंचे। बिलासपुर कलेक्ट्रेट में बायोमेट्रिक हाजिरी की शुरुआत पहले दिन से ही कर दी गई। यहां कर्मचारियों ने मशीन के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, हालांकि कुछ को तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि इन दिक्कतों को जल्द दूर कर लिया जाएगा। वहीं जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों में नई व्यवस्था का असर कम नजर आया। कई दफ्तरों में न तो बायोमेट्रिक मशीनें लगाई गई थीं और न ही अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ा, जिन्हें जरूरी कामों के लिए भटकना पड़ा। प्रशासन का कहना है कि शुरुआती दौर में कुछ समस्याएं सामने आई हैं, लेकिन आने वाले दिनों में सभी शासकीय कार्यालयों में आई-ऑफिस प्रणाली और बायोमेट्रिक हाजिरी पूरी तरह लागू कर दी जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...