BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: जिले के इस तालाब में हो रहा बेजाकब्जा, कलेक्टर के दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश..साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्रमांक 12 के वार्ड पार्षद मनमोहन कैवर्त एवं सभी वार्डवासियों ने नईया तालाब से बेजा कब्जा हटवाने एवं पचरी निर्माण करवाने हेतु कलेक्टर से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि इस तालाब से सभी वार्डवासियों का जीवनयापन होता है। कलेक्टर ने सीएमओ को मामले को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। लिंक रोड मित्र विहार कॉलोनी निवासियों ने नालियों के नियमित रूप से सफाई नहीं होने पर कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई के अभाव में नालियों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कोटा ब्लॉक के ग्राम गिरधौरी निवासी टीकाराम सूर्यवंशी ने सड़क दुर्घटना से पुत्र की मृत्यु होने पर सोलेशियम फंड योजना के तहत आर्थिक सहायता हेतु अनुदान प्रदाय कराने कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सेंदरी के रामू पाल सहित अन्य किसानों ने खेत तक जाने के लिए रास्ता देने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि हम सभी किसानों का खेत सेंदरी स्थित मानसिक अस्पताल के पीछे है। मानसिक अस्पताल द्वारा भवन की बाउंड्रीवाल बनाने से खेत तक जाने के लिए रास्ता नहीं है। ग्राम पंचायत सागर निवासी अन्नपूर्णा पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया। इस मामले को जिला पंचायत सीईओ देखेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त!