BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तखतपुर दौरे पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, निर्माण कार्यों की हकीकत परखी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल कुछ समय के लिए क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह के साथ तखतपुर के निरीक्षण दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तखतपुर में प्रस्तावित 50 बिस्तरीय अस्पताल के लिए स्थल का चयन भी किया गया, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद जगी है। कलेक्टर और विधायक धर्मजीत सिंह ने नवनिर्मित सीएससी सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाओं की बदहाल स्थिति देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि शासकीय कार्यों में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता और जिम्मेदारी के साथ काम किया जाए। सीएससी सेंटर में बिजली आपूर्ति और पावर बैकअप की व्यवस्था को लेकर भी कलेक्टर ने असंतोष जताया और जल्द से जल्द सुधार के आदेश दिए। साथ ही परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर सुव्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए गए। विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि तखतपुर को धूल-मुक्त और सुव्यवस्थित नगर बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा और विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़, नगर के पार्षद, व्यापारी प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...