ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर, आक्रोशित लोगों ने पूर्व विधायक के साथ किया चक्काजाम…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार भारी वाहन ने जान ले ली। कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर सेना कार्यालय के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लोईंग निवासी केशव मेहर अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से इंदिरा नगर से सर्किट हाउस रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केशव मेहर के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक सवार उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सड़क दुर्घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने पूर्व विधायक के साथ मौके पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ब्रेकर निर्माण और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। काफी देर तक चले चक्काजाम के कारण सड़क पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। फिलहाल पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...