BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

देवरी प्रीमियर लीग का रोमांचक फाइनल; लिमतरा बनी चैंपियन, 22 रन से जीत दर्ज कर 25 हजार व कप पर कब्जा!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम देवरी में आयोजित “देवरी प्रीमियर लीग” क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें लिमतरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 25 हजार रुपये की इनामी राशि और आकर्षक कप प्रदान किया गया। फाइनल मुकाबले में लिमतरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिल्हाटी की टीम दबाव में नजर आई और 10 विकेट खोकर मात्र 73 रन पर सिमट गई। इस तरह लिमतरा ने 22 रन से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उपविजेता रही चिल्हाटी टीम को 15 हजार रुपये एवं कप प्रदान किया गया, जबकि तृतीय स्थान पर रही ग्राम जांजी की टीम को 7 हजार रुपये और कप से सम्मानित किया गया। फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए आयुष यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया, वहीं पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल दिखाने पर सौरभ मिश्रा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा इस तरह के आयोजन से गांव की छिपी प्रतिभाएं निखरकर सामने आती हैं। उन्होंने विजेता टीम और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच प्रतिनिधि रूपचंद रात्रे ने की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन समिति की सराहना की और भविष्य में इससे भी भव्य आयोजन कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मनोहर पात्रे, भोलू वस्त्रकार (उपसरपंच), मोनू सिदार, सागर यादव, सोमनाथ सूर्यवंशी, राजेश यादव, विकास वस्त्रकर, देव जोशी, शिवा भारद्वाज, विशाल यादव, राजा यादव, राकेश यादव, अशोक राठौर, सरवन यादव, राजू वस्त्रकर, ओमप्रकाश यादव, विकास मिश्रा सहित गांव के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
चंद्रग्रहण के चलते तीन दिन अलर्ट पर सीपत, होलिका दहन को लेकर असमंजस..शांति समिति की बैठक में सख्त नि... मस्तूरी; रिश्तेदार के यहां आए ग्रामीण की तालाब में मिली लाश..सुबह शौच के लिए निकले थे, पुलिस ने शुरू... बिलासपुर में सनसनी: पति-पत्नी ने सड़क किनारे पेड़ पर लगाई फांसी, एक ही फंदे से लटके मिले शव! देवरी प्रीमियर लीग का रोमांचक फाइनल; लिमतरा बनी चैंपियन, 22 रन से जीत दर्ज कर 25 हजार व कप पर कब्जा! मस्तूरी; प्रेमिका ने प्रेमी के घर फांसी के फंदे पर लटककर दी जान..प्रेमी गिरफ्तार, शादी से इनकार के ब... नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी; दंपत्ति गिरफ्तार..फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर NTPC में एई बनाने ... बिलासपुर; तालाब में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत..सरकंडा क्षेत्र की घटना, देर रात गोताखोरों ... प्रेम संबंध में बाधा बना पति..पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया... गली के बेजुबान कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला..दो आरोपी गिरफ्तार! सीपत; होली से पहले नशे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई..38 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार!