ChhattisgarhRaftaar News Cg
खेत में करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत, एक घायल……

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: (प्रांशु क्षत्रिय) पेंड्रा थाना क्षेत्र के लटकोनीखुर्द गांव में शुक्रवार को खेत में पंप चालू करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
