BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में अवैध धान पर प्रशासन का शिकंजा, तीन जगह छापेमारी कर 4.80 लाख का धान जब्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में धान खरीदी अभियान के बीच प्रशासन ने अवैध धान संग्रहण और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित जांच टीम ने एक साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर करीब 4.80 लाख रुपये मूल्य का अवैध धान जब्त किया है। कार्रवाई के बाद मण्डी अधिनियम के तहत संबंधित व्यापारियों और संस्थानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर के अनुसार राजस्व, खाद्य और मण्डी विभाग की संयुक्त टीम ने मुरकुटा, कोटा और चंगोरी क्षेत्र में छापे मारा। इस दौरान कुल 390 बोरी यानी करीब 155 क्विंटल धान बरामद किया गया। मुरकुटा में एक व्यापारी के यहां से 63 बोरी धान जब्त की गई, वहीं कोटा क्षेत्र में दिनेश राज लोरमी के वाहन से 100 बोरी धान पकड़ी गई। इसके अलावा चंगोरी स्थित कर्मा ट्रेडर्स के संस्थान से 227 बोरी धान जब्त की गई। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक अवैध धान संग्रहण और परिवहन से जुड़े 56 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में करीब 36 लाख 83 हजार रुपये मूल्य का 304 क्विंटल धान जब्त किया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...