BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बुधवारी बाजार में दर्दनाक घटना: शराबी समझकर घंटों अनदेखा करते रहे लोग, सड़क किनारे पड़े युवक की मौत…पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने युवक को शराब के नशे में समझकर घंटों तक उसकी अनदेखी की, जिसके चलते समय पर मदद नहीं मिल सकी। जानकारी के अनुसार, बुधवारी बाजार स्थित जगत मेडिकल के सामने गजेंद्र शर्मा नामक युवक दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच सड़क किनारे गिर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक काफी देर तक वहीं पड़ा रहा, लेकिन लोगों ने उसे नशे की हालत में समझकर गंभीरता से नहीं लिया।।करीब डेढ़ से दो घंटे बाद कुछ लोगों को उसकी स्थिति संदिग्ध लगी। पास जाकर देखने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान गजेंद्र शर्मा के रूप में हुई है, जो बुधवारी बाजार क्षेत्र का निवासी था तथा वहीं एक दुकान संचालित करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। समय पर मदद मिलती तो बच सकती थी जान? इस घटना ने एक बार फिर समाज की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अक्सर सड़क किनारे अचेत पड़े लोगों को नशे में समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि कई मामलों में वे गंभीर बीमारी, हार्ट अटैक या अन्य चिकित्सीय आपात स्थिति के शिकार होते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी स्थिति में तत्काल पुलिस या एम्बुलेंस को सूचना देना किसी की जान बचा सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...